Recent

Breaking News

Govt Jobs : Opening

बादाम खाएं, बीमारियों को कहें गुडबाय

गर्मी हो या सर्दी हम फिट रहने के लिए हेल्दी खाना खाते हैं, मगर सर्दियों में अगर आप अपने दिन की शुरुआत बादाम से करते हैं तो आपका दिल और दिमाग दोनों ही स्वस्थ रहेंगे। एक स्टडी की मानें तो रोजाना 42 ग्राम बादाम खाने से दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा काफी कम हो जाता है। आज हम आपको बता रहे हैं, बादाम खाने से आपको और क्या फायदे हो सकते हैं :
रखे बीमारियों से दूर : स्वस्थ रहने के लिए रोजाना थोड़े बादाम खाएं। इसे खाने से खांसी, डायबिटीज, एनीमिया, पथरी जैसी प्रॉब्लम भी दूर होती हैं।

दिल को रखे स्वस्थ : जो लोग बादाम का हफ्ते में कम से कम 5 दिन सेवन करते हैं, उनमें हार्ट अटैक का खतरा सामान्य लोगों से 50 प्रतिशत तक कम होता है।


ब्लड सर्कुलेशन बनाए रखना : बादाम में पोटैशियम होता है और सोडियम कम मात्रा में। इससे बीपी ठीक रहता है और ऑक्सिजन भी सही से पहुंचती है।

हड्डियां बनाए मजबूत : बादाम में कैल्शियम पाया जाता है। बादाम ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा कम करता है।

आंखों के लिए : बादाम मिल्क में विटामिन ए होता है जो कि आंखों को सीधे प्रभावित करता है। पढ़ाई के दौरान बच्चों को बादाम का दूध जरूर पिलाना चाहिए।

कैंसर से दूरी : बादाम फाइबर का अच्छा स्रोत होने की वजह से पाचन में मदद करता है और यह कोलन के कैंसर से शरीर की सुरक्षा करता है।

ताकत के लिए : बादाम में पोषक तत्व प्रोटीन, मैगनीज, कॉपर, राइबोफ्लाविन मौजूद होते हैं। इन पोषक तत्वों के सेवन से शरीर को ताकत मिलती है।

अच्छी मेमरी : बादाम में पोषक तत्व मेमरी बढ़ाने के लिए अच्छे होते हैं। आयुर्वेद के अनुसार सुबह 5 बादाम भिगोकर खाने से मेमरी मजबूत होती है।

वेट को करे कंट्रोल : बादाम का दूध वेट कम करता है। एक कप बादाम के दूध में 60 कैलोरीज होती हैं।

No comments:

Post a Comment

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

Advertisement