Recent

Govt Jobs : Opening

जानते हैं कुछ फूड फैक्ट्स के बारें में

हर कोई चाहता है कि उसका दिमाग चुस्त-दुरूस्त हो, उसका स्वास्थ हमेशा ठीक रहें। पर इसके लिए हमें कुछ बातों का ध्यान रखना होता है, कुछ चीजों पर नियंत्रण, तो कुछ चीजों के सही उपयोग की जानकारी रखना जरूरी होता है। तो आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ फूड फैक्ट्स के बारें में..http://e-health2day.blogspot.com/
 
मसूड़े बनाएं मजबूत
अपने दांतों तथा मसूड़ों को सुंदर तथा स्वस्थ बनाने के लिए उन फूड्स का सेवन करें, जो उच्च स्तरीय एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर हों।  सेब, नाशपाती जैसे फल जिन्हें दांत से काटकर चबाया जा सके, वे दांतों व मसूड़ों को मजबूती देते हैं। इसके अलावा सिट्र्स फलों का रस दांतों के बीच में अन्नकण को निकालने में मदद करता है। यह लार के स्राव को तेज करता है, जिससे भोजन को पचाने में मदद मिलती है।
 
याद्दाश्त हो मजबूत
हर कोई चाहता है कि उसका दिमाग चुस्त-दुरूस्त हो। याद्दाश्त हमेशा अच्छी रहे। एक शोध के अनुसार हरी पत्ते सब्जियां खाने से खासकर मेथी, पालक, सरसों और शलजम खाने से व्यक्ति का दिमाग चुस्त- दुरुस्त रहता है। इसमें कई ऐसे एंटीऑक्सीडेट होते हैं जो मस्तिष्क की कोशिकाओं के क्षीण होने से बचातें हैं। इससे यह फायदा होता है कि उम्र ढलने के बाद भी याद्दाश्त अच्छी बनी रहती है। 
 
पीएं शहद वाला दूध
दूध में शहद मिलाकर पीना सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। आप रोज सुबह एक गिलास दूध में एक चम्मच शहद मिलाकर पीएं। इसे पीने से शरीर की क्षमता बढ़ती है साथ ही रोग प्रतिरोधक क्षमता का विकास होता है। शहद वाला दूध पाचन क्रिया को भी सही रखता है। रात में इसे पीने से अनिद्रा की समस्या दूर होती है इसमें एंटी एजिंग प्रॉपर्टी पाई जाती है। यहत्वचा को जवां  रखता है। 
 
आंखों की रोशनी बढ़ाता है सरसों का साग
सरसों के साग का सेवन करने से केवल स्वाद ही नहीं मिलता बल्कि यह सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है। इसमें पाए जाने वाले विटामिन्स, मिनिरल्स, फाइबर और प्रोटीन सेहत को तंदरुस्त रखने में मददगार होते है। सरसों का साग खाने से हड्डियां मजबूत होती है और साथ ही यह आंखों की रोशनी को भी बढ़ाने में मदद करता है। 
 
औषधी का काम करता है लहसुन
शरीर में बहुत सारे विषैले पदार्थ होते हैं, जिन्हें निकालना जरूरी होता है। अपने एंटी-वायरल, एंटी-बैक्टीरियल एवं एंटी-बायोटिक गुणों के कारण लहसुन को एक डीटॉक्स फूड के रुप में भी काफी अच्छा माना गया है। लहसुन में ऐलिसिन नामक एक रसायन होता है, जो सफेद रक्तकोशिकाओं के उत्पादन को बढ़ाता है और विषाक्त पदार्थों को शरीर से बाहर निकालने में मदद करता है। इसलिए लहसुन को आहार में शामिल करें। 
 
फायदेमंद है जैतून
जैतून बहुत ही फायदेमंद फल माना जाता है। पश्चिमी देशों में जैतून के तेल का उपयोग बढ़े पैमाने पर होता है। जैतून कई तरह के कैंसर के रोकथाम में लाभ पहुंचाता है। जैतून का तेल पाचन के लिए भी बहुत अच्छा माना जाता है। त्वचा में एलर्जी की समस्या को दूर करने में भी जैतून काम में लाया जाता है। जैतून रक्त संचार की प्रक्रिया को भी सही करने का काम करता है। इसमें एंटी बैक्टेरियल तत्व भी पाए जाते हैं।
 
ब्रोकली का सेवन फायदेमंद
ब्रोकली का सेवन करना सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है इसमें पाए जाने वाले तत्व जैसे पोटेशियम  कैल्शियम और विटामिन सी  सेहत के लिए बहुत लाभकारी होते हैं। इसके सेवन से पाचन तंत्र को सही रखने में मदद मिलती है। इसमें पाए जाने वाल एंटी-ऑक्सीडेट्स दिल के मरीजों के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। यह आंखो की रोशनी बढाने में मदद करता है।
 
बेकिंग सोडा है लाभकारी
बेकिंग सोडा पैप्टिक अल्सर, डायरिया आदि बीमारियों में लाभकारी होता है। बेकिंग सोडा मेटाबॉलिक एसिडोसिस की रिस्क को कम करने का काम करता है। यह कार्डियोवस्कुलर डिसीज, डायबिटीज के रिस्क को कम करता है। कोल्ड और फ्लू की समस्या में भी यह मददगार होता है। बेकिंग सोडा सोडियम का भी अच्छा सोर्स माना जाता है।
 
गुणकारी है हरा लहसुन
हरा लहसुन आसानी से आपको बाजार मे मिल जाएगा। हब्र्स के रूप में व्यंजनों का स्वाद बढ़ाने के लिए इस्तेमाल होता है। हरा लहसुन कोस्ट्रॉल को नियंत्रित रखने में मदद करता है। हरे लहसुन में इम्यून सिस्टम बूस्ट करने वाले तत्व भी पाए जाते हैं। आप चाहें तो हरे लहसुन को सलाद में ड्रेसिंग के लिए इस्तेमाल कर सकती हैं और सूप में भी डाल सकती हैं।

No comments:

Post a Comment

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

Advertisement