Recent

Breaking News

Govt Jobs : Opening

परीक्षा के समय मदद करेंगे ये चार आसन

एग्जाम टाइम आते ही स्टूडेंट्स का नर्वस होना आम बात है, लेकिन कुछ आसानों द्वारा इस पर काबू पाया जा सकता हैं। इससे एग्जाम टाइम में परीक्षार्थियों को फायदा हो सकता हैं। इन योगा को अपनाने से न केवल बच्चे का प्रदर्शन निखरेगा और बल्कि वह मानसिक रूप से मजबूत भी होगा।
योग मुद्रा
परीक्षा के समय करने के लिए यह सबसे सरल योगासन है। इससे एकाग्रता भी काफी बढ़ती है।

कैसे करें 
आलथी-पालथी मारकर बैठ जाएं और अपनी हथेलियां नमस्कार की मुद्रा में जोड़ लें या घुटनों पर रखें। रीढ़ की हड्डी सीधी रखें और गहरी सांस लें। अपनी आंखें किताबों से हटा लें और उन्हें कम से कम पांच मिनट के लिए बंद कर दें। अपने दिमाग से सारी चिंताएं निकाल देने की कोशिश करें। आप देखेेंगे कि यह मुद्रा फोकस बढ़ाने में कितनी ज्यादा मदद करती है। आप इसे हर रोज 15 मिनट के लिए एक से ज्यादा बार कर सकते हैं।

वृक्षासन
इस आसन को करने से मन का संतुलन बना रहता है।

कैसे करें 
सीधे खड़े हो जाएं। अब दायां पैर घुटनों की तरफ से मोड़ें और कोशिश करें कि यह बाएं पैर की जांघ से लगे। आपको बाएं पैर पर संतुलन बनाने की कोशिश करनी होगी। अब दोनों हाथों को सिर के ऊपर ले जाएं और कोहनियों को सीधे रखते हुए हथेलियों को जोड़ें। अब धीरे-धीरे करीब दस बार सांस लें। हाथों को नीचे करें और फिर दाएं पैर को नीचे रखें। इसके बाद यही क्रिया बाएं पैर को ऊपर ले जाकर दोहराएं।

वीरासन
इस आसन से अधिक नींद आने की समस्या दूर होती है और शरीर को आराम मिलता है। 

कैसे करें 
सबसे पहले किसी समतल जगह पर वज्रासन की स्थिति में बैठ जाएं। यानी पैरों को अंदर की ओर मोड़ें और उन पर बैठें। अब दोनों पैरों के तलवों को थोड़ा दूर खिसकाएं और कूल्हों को जमीन पर टिकाएं। इसके बाद दोनों हाथों को घुटनों पर टिका लें। रीढ़ की हड्डी को सीधा रखें और कंधों को भी न झुकाएं। सामने की तरफ देखें और किसी भी चीज पर फोकस करें। इस आसन को आप काफी देर तक कर सकते हैं।

त्राटक क्रिया
यह क्रिया आपको पढ़ाई के शेड्यूल से थोड़ा आराम दिलवाकर आपकी एकाग्रता भी बढ़ाएगी।

कैसे करें
एक ए-4(ए फोर) आकार की शीट लें। उसमें एक थोड़ा मोटा काला बिंदु बनाएं। अब इस कागज को पांच फीट की दूरी पर रखें और बिंदु पर फोकस करें। आपको अपना तनाव गायब होता लगेगा।

No comments:

Post a Comment

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

Advertisement